उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

करंट लगने से कोटद्वार रेंज के जंगल में एक नर हाथी की मौत

लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कोटद्वार रेंज के जंगल में एक नर हाथी का मृत शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही सूचना मिली वैसे ही वन विभाग के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल पोस्टमार्टम के बाद हाथी को दफना दिया गया है।

कोटद्वार के डिप्टी रेंज अधिकारी सतविंदर सिंह ने बताया कि कोटद्वार रेंज की सुखरो बीट में शुक्रवार दोपहर में फारेस्ट गार्ड देवमणी पांडे वन कर्मियों के साथ नियमित गश्त पर थे।

जंगल में एक नर हाथी की मौत

तभी उन्हें पनियाली कक्ष संख्या-एक में एक नर हाथी घायल अवस्था में दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। वन कर्मियों ने सूचना पाकर घायल हाथी की तलाश भी की लेकिन हाथी नहीं मिला। शनिवार सुबह दोबारा फिर से घायल हाथी की खोजबीन शुरू की गई तो पनियाली कक्ष संख्या एक में गदेरे के पास हाथी का मृत शव मिला। हाथी की करंट लगने से मौत होनी बताई जा रही है।

इसमें घायल हुए करीब 32 वर्षीय नर हाथी की शनिवार सुबह मौत हो गई। हाथी के दोनों दांत और अंग को सुरक्षित पाया गया हैं। पशु चिकित्सकों ने हाथी का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफनाया दिया गया है।

ये वीडियोज़ भी देखें –

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close