राष्ट्रीयMain Slideतकनीकी

वाह मज़ा आ गया … सलामत है चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को लेकर इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है।इसरो के अधिकारी ने बताया कि हम लैंडर के साथ संचार को फिर से स्थापित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्रम लैंडर में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जिससे यह कई काम खुद ही कर सकता है।

विक्रम

सलामत है चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम

जानकारी के मुताबिक अगर वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क स्थापित कर लेते हैं तो विक्रम दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। आपको बता दें कि 8 सिंतबर की मध्य रात्रि चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से कुछ समय पहले विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो केंद्र से टूट गया था।

इसके अगले दिन यानी 8 सितंबर को इसरो के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लोकेशन खोज निकाली थी। इसरो द्वारा जारी बयान के मुताबिक उनके पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 12 दिन का समय है।

अगर इन 12 दिनों में विक्रम से संपर्क कर लिया जाता है तो वैज्ञानिकों के तय कार्यक्रम में मुताबिक विक्रम चांद पर दोबारा अपना काम शुरू कर देगा।

ये वीडियोज़ भी देखिए – 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close