Main Slideउत्तराखंड

पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने उड़ाया चंद्रयान का मज़ाक, लोगों ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली। भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का भविष्य अंधेरे में झूल गया है। वहीँ, पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने चंद्रयान-2 मिशन की लैंडिंग से ठीक पहले उससे संपर्क टूटने पर बेहूदगी भरे ट्वीट किए हैं।

फवाद ने ट्वीट किया कि जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना… डियर ‘एंडिया’। उन्होंने मिशन एंड होने के कारण व्यंग्य में इंडिया को ‘एंडिया’ लिख दिया। फवाद चौधरी ने एक और ट्वीट कर लिखा, “मोदी जी सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे कि वह राजनेता के बजाय एस्ट्रोनॉट हों। लोकसभा को उनसे पूछना चाहिए एक गरीब देश के 900 करोड़ रुपए क्यों बर्बाद कर दिए

इसके बाद भारतीय यूजर्स फवाद को जमकर ट्रोल करने लगे। इस पर फवाद ने लिखा कि ‘भारतीय ट्रोल्स की प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित हूं। वे मुझे ऐसे गाली दे रहे हैं जैसे कि मेरी वजह से मून मिशन फेल हो गया। भाई हमने कहा था 900 करोड़ लगाओ इन नालायकियों पर? अब सब्र करो और सोने की कोशिश करो।’

पाक मंत्री के बेहूदे ट्वीट्स का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका। फवाद ने पीएम मोदी के कंट्रोल रूम से बाहर जाने वाले एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि उफ्फ वास्तव में मैंने यह शानदार पल मिस कर कर दिया।’ वहीँ पाकिस्तानी मंत्री के इन ट्वीट्स का जवाब भारतीय पुरजोर तरीके से दे रहे हैं।

एक यूजर बाला ने लिखा, ‘तुम पाकिस्‍तानी लोग केवल बकरियों और टमाटर के सपने देखो। जाओ और दुनिया के हरेक राजधानी में भीख मांगने का काम जारी रखो। एक अन्‍य यूजर जीउ ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री के रात 3 बजे तक जागने पर मजे लिए। उन्‍होंने लिखा, ‘सबसे मजेदार बात यह है कि चंद्रयान-2 ने फवाद चौधरी को रातभर जागने के लिए मजबूर कर दिया।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close