राष्ट्रीयMain Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र का राज्यपाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

कोश्यारी

मुख्यमंत्री ने  कोश्यारी के आवास जाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कोश्यारी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता हैं।  बतौर मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक उत्तराखण्ड के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे संवेदनशील, सादगीपूर्ण व लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि  कोश्यारी जी के दीर्घ राजनीतिक व सामाजिक जीवन के अनुभव का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close