उत्तराखंडMain Slideप्रदेशव्यापार

धान की ढ़ुलाई के 24 घण्टे के अन्दर किसानों को होगा ऑनलाईन भुगतान- सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में खरीफ-खरीद की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 194 धान क्रय केन्द्रों में 20 सितम्बर तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

धान

24 घण्टे के अन्दर किसानों को होगा ऑनलाईन भुगतान

धान की ढ़ुलाई के 24 घण्टे के अन्दर किसानों को ऑनलाईन भुगतान कर दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए एडवांस धनराशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की नमी की समस्या का निदान की व्यवस्था जल्द की जाए। सभी एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय खरीद पोर्टल पर पर धान खरीद की सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को आर.टी.जी.एस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खाद्य-भण्डारण क्षमता बढ़ाई जाए। ई-खरीद पोर्टल पर किसानों को रजिस्टर कराने के लिए एजेन्सियों की समय सीमा निर्धारित की जाए। प्रदेश में इस वर्ष 5 लाख 62 हजार मीट्रिक टन धान उत्पादन का अनुमान है। इस वर्ष ग्रेड ‘ए’ के धान का मूल्य 1835 रूपए और कॉमन धान का मूल्य 1815 रूपए निर्धारित किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close