उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

रायबरेली की राजनीति के जाने पहचाने विधायक अखिलेश सिंह का निधन

रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार को लखनऊ में निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट में (पीजीआई) में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायबरेली के लालूपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। अखिलेश सिंह रायबरेली सीट से पांच बार विधायक चुने गए।

रायबरेली की राजनीति के जाने पहचाने विधायक अखिलेश सिंह

रायबरेली की मौजूदा विधायक अदिति सिंह अखिलेश सिंह के बेटी हैं। आदिति ने साल 2017 में मोदी लहर होने के बावजूद रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता था।

उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। हालांकि राकेश पांडेय हत्याकांड के बाद उन्हें कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बावजूद वह कई बार निर्दलीय विधायक चुने गए।

जानकारी के अनुसार वो नियमित जांच के लिए वह लखनऊ के पीजीआई आए थे जहां तबियत बिगने पर उन्हें एडमिट होना पड़ा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close