राष्ट्रीयMain Slideतकनीकी

चंदा मामा ‘पास’ के… चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है। चंद्रयान ने अब पृथ्वी से अधिकतम 2,67,000 किमी दूर कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चांद की कक्षा तक पहुंचने तक उसे कुल पांच पड़ाव पार करने हैं। अभी वह चौथे पड़ाव में पहुंच चुका है।

चंदा मामा ‘पास’ के…

छह दिन बाद यान एक और छलांग लगाकर चांद के बिलकुल पास पहुंच जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दावा है कि चंद्रयान अपने निर्धारित रूट पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों ने बेंगलूर स्थित इसरो टेलीमेंट्ररी ट्रैकिंग एंड कमाड नेटवर्क केंद्र से इसमें लगे 440 न्यूटोन लिक्विड इंजन को तीन मिनट तक दागा। ऐसे ही 3 विस्फोट पहले भी किए जा चुके हैं।

इसके बाद यह चौथी अंडाकार कक्षा में प्रवेश कर गया। चंद्रयान के प्रक्षेपण के 738 घंटे के बाद बुधवार सुबह ये प्रक्रिया की गई थी। चौथी कक्षा में चंद्रयान की पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 465 किमी और अधिकतम 267000 किमी है। चंद्रयान ने अपना आधा से ज्यादा सफर पूरा कर लिया है। इस कक्षा में चंद्रयान अपना एक चक्कर छह दिन में पूरा करगा। अब अगले चरण में चंद्रयान को 3,84,000 किमी दूरस्थ कक्षा में पहुंचाया जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close