जीवनशैलीस्वास्थ्य

क्या आप पर भी जवानी में झलकने लगा है बुढ़ापा, तो इन चार चीजों को ना करें नजरअंदाज

समय के साथ-साथ हर इंसान बूढ़ा होता है। लेकिन आज की परेशानी भरी जिंदगी में लोग समय से पहले ही बूढ़े होने लगे हैं। इन सब के पीछे व्यक्ति का गलत खानपान और बिगड़ी दिनचर्या जिम्मेदार है।

क्या आप पर भी जवानी में झलकने लगा है बुढ़ापा

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्या करें जिस वजह से आप समय से पहले बूढ़े ना नजर आए।

बुढ़ापा

चीनी का सेवन
कहते हैं ना चीनी अगर जिंदगी में घुल जाए तो लाइफ गुलजार हो जाती है लेकिन यही चीनी कभी-कभी परेशानी का सबब भी बन जाती है। जी हां, चीनी का ज्यादा इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक होता है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है।

नींद की कमी
आज के समय में हर आदमी इतनी बिजी है कि उसके पास सोने तक का समय नहीं है। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना कम से कम आठ से दस घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। शायद आपको ना पता हो नींद की कमी की वजह से भी आप समय से पहले बूढ़े दिखाई देने लगते हैं।

 धूप में रहना
माना जाता है कि धूप में रहने से शरीर को विटामिन डी मिलता रहता है। लेकिन कभी-कभी विटामिन- डी लेना भी आपके लिए खतरनाक साबित हो जाता है। दरअसल, धूप में ज्यादा समय रहने से स्किन पर टैनिंग हो जाती है और आप बूढ़े नजर आने लगते हैं।

शराब का सेवन
शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

#health #oldage #beauty #girls #womenhealth

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close