उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को खास तोहफा देगी उत्तराखंड सरकार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस वर्ष रक्षाबन्धन का पावन पर्व व भारत का स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्योहार है।

रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 05 लाख रूपए तक का ऋण दे रही है। महिला उद्यमियों के लिए बिना ब्याज के एक लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

रक्षाबंधन
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धात्री महिलाओं को 06 हजार रूपए का पोषण भत्ता दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, न्यायिक व प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

रक्षाबंधन
स्वतंत्रता दिवस की बधाई।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close