Crimeप्रदेश

Live आत्महत्या का वीडियो देख दहल गए लोग, फिर हुआ ये

दिल्ली मेट्रो रेल कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। युवक का नाम शुभांकर चक्रबर्ती (27) है। दिल्ली में इस युवक ने लाइव-आत्महत्या का वीडियो फेसबुक पर अपलोड करके पुलिस की नींद उड़ा दी है।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को एक युवक सूर्यकांत दास ने सूचना दी कि उसके दोस्त ने खुद के सुसाइड का लाइव वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया है। सूचना पर पुलिस शाहदरा तेलीबाड़ा पहुंची। वहां सूचना देने वाला लड़का सूर्यकांत दास मिला। पुलिस ने जब कमरा खोल कर देखा तो अंदर शुभांकर की लाश मिली।

Live आत्महत्या का वीडियो देख दहल गए लोग

पुलिस के मुताबिक, शुभांकर मूलत: 24 उत्तरी परगना, कल्यानग्राम पलटा का रहने वाला था। जिस मकान में उसने आत्महत्या की, वहां वह दो महीने से किराये पर रह रहा था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुभांकर के दोस्त सूर्यकांत ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह करीब 8 बजे उसके दोस्त आकाश ने बताया था कि उसने मोबाइल पर शुभांकर को लाइव सुसाइड करते हुए वीडियो देखा है। सूर्यकांत ने दोस्त राजेंद्र ओझा को यह सूचना दे दी।

राजेंद्र ओझा और सूर्यकांत मौके पर पहुंचे तो शुभांकर का कमरा अंदर से बंद था। तब तक मगर देर हो चुकी थी। शुभांकर सुसाइड कर चुका था। मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, शुभांकर पिछले दो-तीन महीनों से दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में नौकरी कर रहा था। शुभांकर की एक बहन है। शुभांकर की मां की 16 साल पहले मृत्यु हो गई थी। शुभांकर परिवार में अकेला लड़का था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close