राष्ट्रीयMain Slide

बकरीद : कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर जवान, पूरी दुनिया में मनाई गई ईद

भारत के साथ साथ पूरी दुनिया में ईद उल अजहा का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। ये पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप जाना जाता है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर जवान

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ईद के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जम्मू-कश्मीर में ईद से एक दिन पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। बैंक, एटीएम और कुछ बाजार खुले रहे। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई।

प्रशासन की ओर से घरों पर गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं। मस्जिदों में सोमवार को नमाज के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। धारा 370 को हटने के बाद जम्मू-कश्मीर की ये पहली ईद है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close