राष्ट्रीयMain Slideप्रदेश

VIDEO : बाढ़ में फंसी महिला को बचाने के लिए भगवान की तरह आया ये सैनिक, भावुक होकर महिला ने किया ये

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ में फंसी महिला को बचाकर सेना के जवान जब नाव में सवार हुए तो महिला ने भाव-विभोर होकर उनमें से एक सैनिक के पैर छू लिए।

ये महिला यहीं नहीं रुकी नम आंखों से उसने नाव के दूसरे छोर पर खड़े एक अन्य सैनिक के पैर भी छुए। इस सम्मान को पाकर सेना के दोनों जवान भी असहज नजर आए। घटना शुक्रवार की है जब सेना के जवान कोल्हापुर में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने पहुंचे थे। महाराष्ट्र में बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ में फंसे दो लाख से ज्यादा लोगों को अब तक रेस्क्यू कर महफूज़ स्थानों में पहुंचा दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close