प्रदेश

पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास पहुंची महिला, अंदर से निकली ऐसी चीज, सब हो गए हैरान

पटना। बिहार के पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। यहां बच्चे की डिलीवरी के लिए डाक्टरों ने जब एक महिला का ऑपरेशन शुरू किया तो उसके पेट से एक गोली निकली। महिला के पेट में बच्चे के साथ बंदूक से निकली गोली देख डॉक्टर के साथ सभी हैरान थे। दरअसल इंडस्ट्रियल थाने के सुल्तानपुर में अपने मायके में रहने वाली रूपा ने कल शाम पेट के पास दर्द की शिकायत की, रूपा के पेट के पास एक जख्म दिखा।

परिजनों ने मामूली जख्म समझकर उसे अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करा दिया लेकिन बच्चे की डिलीवरी के दौरान पेट से निकली गोली को देख डॉक्टरों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो परिजनों और महिला ने बताया की देर शाम दरवाजे पर बैठी थी, तभी कोई आवाज हुई किसी को कुछ समझ नहीं आया की आखिर हुआ क्या हुआ।

दरअसल किसी अपराधी की चलाई गोली रूपा को पेट के पास जा लगी थी। रूपा ने पेट के पास झटका और दर्द महसूस किया, तो लोगो ने इसे डिलीवरी पेन समझा। हैरान करने वाली इस घटना का अचरज और सकून वाला पहलु ये निकला की महिला के साथ बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close