प्रदेशउत्तर प्रदेश

पटरी दुकानदारों की आवाज बुलंद कर रहे सर्वोदय व्यापार मंडल के अतुल शुक्ला और विपिन वर्मा

पटरी दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वोदय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल शुक्ला और प्रदेश महामंत्री विपिन वर्मा सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को सर्वोदय व्यापार मंडल ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में फैसला किया गया कि पटरी दुकानदारों की समस्याओं के हल के लिए अब संघर्ष किया जाएगा व जिम्मेदारों को पटरी दुकानदारों की समस्या से अवगत कराकर उसका हल निकाला जाएगा। इसके लिए सर्वोदय व्यापार मंडल प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सभी जिलों में अभियान शुरू करेगा।

अतुल शुक्ला

सर्वोदय व्यापार मंडल के इस अभियान में भाजपा विधायक नीरज वोरा ने भी सहयोग देने की बात कही है। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक नीरज बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ में पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी भी मौजूद रहे।

अतुल शुक्ला

कार्यक्रम में आए सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कहा एक कमजोर वर्ग का व्यक्ति अपने परिवार का पेट पालने के लिए छोटा-मोटा व्यापार जैसे तैसे शुरू करता है और हमारे तंत्र के आला अधिकारी मानवता को ताक पर रखकर उसके व्यवसाय को पल भर में तबाह कर देते हैं इससे दर्दनाक और कुछ नहीं हो सकता लेकिन अब ऐसा नहीं होने पाएगा क्योंकि अब उत्तर प्रदेश का व्यापारी एकजुट हो गया है। जिम्मेदारों की मनमानी के खिलाफ सर्वोदय व्यापार मंडल मजबूती से खड़ा है और आने वाले दिनों में अभियान चलाकर पटरी दुकानदारों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। इसके लिए राजधानी लखनऊ डीएम सहित प्रदेश के सभी डीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अतुल शुक्ला

वहीं मुख्यमंत्री से पटरी दुकानदारों की समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए अनुरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वोदय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल शुक्ला सहित संगठन मंत्री दिलबाग सिंह, प्रदेश महामंत्री विपिन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आर एस पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बाजपाई, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष आलोकित सेठ, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा मंडल नजमा अंसारी मौजूद रहे। वहीं सैकड़ों की संख्या में नए पदाधिकारियों को कार्य बांटा गया। नवनिर्वाचित सदस्यों में रोहित गुप्ता को पटरी दुकानदार दल का अध्यक्ष, सुजीत राम को महासचिव, विनोद को प्रचार मंत्री को जिम्मेदारियां दी गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close