खेलMain Slideराष्ट्रीय

धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया! 02 महीने तक रहेंगे इस नई टीम का हिस्सा

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। धोनी ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह फिलहाल दो महीने तक किसी भी तरह की क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहेंगे। धोनी अगले 02 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल होंगे।

धोनी

धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया!

धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। टीम इंडिया तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा शुरू करेगी। भारत को इस दौरान तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन कल यानी रविवार को किया जाएगा।

धोनी ने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वह 2 महीने कोई क्रिकेट नहीं खेलेंगे।वहीं धोनी के संन्यास की खबरों पर उनके मैनेजर और दोस्त अरुण पांडे ने बयान दिया था। अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी का अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close