अन्तर्राष्ट्रीयCrime

कैमरे पर LIVE यौन संबंध बनाने वाली दुनिया की एक हैरान करने वाली कहानी

पॉर्न व्यापार दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ता सेक्टर है। इंटरैक्टिव वेब कैम. रोमानिया में हज़ारों लड़कियां स्टूडियोज़ और घरों से ‘कैम गर्ल’ का काम करती हैं। चौबीस घंटे चलने वाले इस बाज़ार के ज़्यादातर ग्राहक उत्तर अमरीका और पश्चिमी यूरोप के हैं।

बुखारेस्ट की एक इमारत के बाहर नौजवान महिलाएं धुआं उड़ाती, कैम पर बात करती दिख जाएंगी। ‘स्टूडियो 20’ के पास इस इमारत की पहली और दूसरी मंज़िल है। इसमें कुल चालीस कमरे हैं। बंद कमरे का मतलब कि वहां एक महिला वेबकैम पर किसी अंतरराष्ट्रीय ग्राहक के साथ लाइव है। जब तक वह अकेली उस कमरे में है, यह पूरी तरह क़ानूनी है।

संबंध
Photo credit – google

आभासी रिश्तों और साइबर यौन संबंध के इस दौर में, कैमरे के सामने की ये लड़कियां ‘मॉडल्स’ हैं और उन्हें देख रहे लोग ‘सदस्य’ हैं। कमरे में एक गोल बेड और कुशन लगा हुआ है और एक तरफ़ उनके कपड़े रखे हुए हैं।

यहां हर रोज़ आठ घंटे काम करके महिलाएं हर महीने चार हज़ार यूरो यानी करीब तीन लाख रुपए कमा लेती हैं – जो रोमानिया की औसत आय का दस गुना है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close