खेलMain Slide

भारत लौटे रोहित शर्मा को झेलनी पड़ रही लोगों की आलोचनाएं, जानिए क्यों

वर्ल्डकप 2019 में भारत का सफर अब खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से मात देकर टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया है।

रोहित शर्मा को झेलनी पड़ रही लोगों की आलोचनाएं

इसके साथ ही रोहित शर्मा, रितिका सजदेह और समायरा की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन इन फोटो में रोहित पर कुछ लोगों ने गुस्सा भी जताया है। रोहित शर्मा की लोगों ने लापरवाह पेरेंटिंग के लिए आलोचना की है। लोगों ने उन्हें अपनी बेटी के लिए कार में अलग से बेबी कार सीट नहीं होने की बात कही है।
रोहित शर्मा

इसी बीच टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मुंबई लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा को पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा खुद गाड़ी चलाकर अपने घर की तरफ जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से भारत की हार के बाद एक ट्वीट भी किया था, जो काफी इमोशनल था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close