Crimeप्रदेश

ट्यूशन पढ़ने आई थी लड़की, ट्यूटर ने बंदूक के बल पर कर दिया रेप

कोलकाता के बांसद्रोनी थाना इलाके की निवासी कक्षा नौ की छात्रा के साथ बंदूक के बल पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप एक प्राइवेट ट्यूटर पर लगा है। पुलिस ने आरोपित ट्यूटर राजीव चक्रवर्ती को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

ट्यूशन पढ़ने आई थी लड़की

पुलिस के मुताबिक आरोपित शिक्षक विज्ञान पढ़ाता है। नेताजी नगर थाना इलाके में उसका कोचिंग सेंटर है। क्षेत्र में वह नामी ट्यूटर के रूप में जाना जाता है। आरोप है कि वह बंदूक के बल पर बच्ची को रोज डराता था और जब भी उसके घर पर उसके मां-बाप नहीं रहते थे तो उसके घर जाकर पढ़ाने के नाम पर दुष्कर्म करता था।

किसी से कुछ कहने पर जान से मरने की धमकी देता था। सोमवार को बच्ची ने अपने मां बाप को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार शाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद देर रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित शिक्षक को धर दबोचा। उसके घर की तलाशी लेने पर वहां से बंदूक और गोलियां बरामद हुई हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close