उत्तराखंडMain Slideजीवनशैलीप्रदेशव्यापार

पौड़ी को मिला तोहफा : ल्वाली झील निर्माण का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड पौड़ी के अन्तर्गत रूपए 692.77 लाख लागत की ल्वाली झील निर्माण का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को झील निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस झील के माध्यम से क्षेत्रवासियों को काफी लंबे समय तक पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 34 हेक्टेयर भूमि भी सिंचित हो सकेगी।

पौड़ी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात‘  कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं योग को अपनाकर इसके प्रचार प्रसार के विषय पर बात की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आने वाले 05 वर्षों के कार्यकाल के लिए जल संरक्षण को अपना महत्वपूर्ण लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ भूमि के जल स्तर में कमी हो रही है। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पानी की चिन्ता करनी है। इस झील के निर्माण से पानी के जल स्तर में भी सुधार होगा।

इस मौके पर उच्चशिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, विधायक मुकेश कोली एवं कमिश्नर गढ़वाल डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम भी उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close