Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

घर में बना काजल होता है आंखों के लिए वरदान, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

लड़कियां हमेशा आँखों में काजल लगाती हैं। काजल लगाना जितना जरुरी है, उससे ज्यादा आज लड़कियां इसे मेकअप में इस्तेमाल करती हैं। बाहरी काजल सिर्फ आंखों की सुंदरता बढ़ाता है, पर हमारी आंखों के ये लिए यह फायदेमंद नहीं होता है।

रमेश पोखरियाल निशंक ने लगाई अफसरों को फटकार…

घर में बना काजल हमारी आंखों को सुन्दर बनाने के साथ ही साथ इसे आराम भी पहुंचता है। घर में काजल बनाने के कुछ आवश्यक चीज़ें होना है जरुरी। सरसो का तेल या कास्टर तेल, देसी घी, कच्ची मिट्टी और कॉपर का दिया, रूई की बाती। अगर आप चाहें तो काजल में हल्का सा कपूर का पाउडर मिला सकते हैं, यह आंखों को धंदाक पहुंचता है।

काजल

काजल बनाने के लिए सबसे पहले एक दिये को अच्छे से धुलकर सुखा लें। इसके बाद रूई की बत्ती बनाकर दिये में रख दें। दिये में तेल या घी डालें और दिये को जला लें। हवा से बचाने के लिए दिये को चारों तरफ से किसी चीज से घेर दें। इसके बाद कॉपर के दिए को दिये की लौ के ऊपर किसी चीज की सहायता से टिका दें। दो-तीन घंटे बाद काजल की पर्त आपको कॉपर पर मिल जाएगी। इस सूखे काजल में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर दो घंटे फ्रीज में रख दें। अब आपका काजल तैयार है।

काजल

काजल कई बार आंखों के आसपास फैल जाता है और आपके लुक को खराब कर देता है। इससे बचने के लिए काजल लगाने से पहले आपको कुछ बातों का खयाल रखना चाहिए।

*आंखों के नीचे मॉश्चराइजर या तेल हो तो भी काजल फैलने लगता है। इसके लिए आपको काजल लगाने से पहले टोनर से आंखों को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए।

*काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे अगर हल्का सा पाउडर लगा लें तो काजल फैलेगा नहीं।

*काजल से पहले आई लाइनर लगाने से काजल नहीं फैलेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close