मनोरंजन

MUKHAUTA : समाज के अनछुए पहलुओं को दर्शाती एक दमदार फिल्म

ऐसा देखा गया कि समाज में रहने वाले कुछ लोग जैसे दिखते हैं, वो वास्तव में वैसे नहीं होते। ऐसे लोग खुद तो वही काम करते हैं, लेकिन कोई दूसरा उनके साथ ऐसा करे, तो वो गुस्सा जाते हैं और हिंसक बन जाते हैं।असल में ये देखा जाता है कि लोग अपने ऊपर एक ऐसा मुखौटा लगा कर रहते हैं, जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

 

ऐसी ही कहानी है ‘ MUKHAUTA’ जिसे लिखा है लखनऊ रंगमंच के लोकप्रिय युवा कलाकार और लेखक विनीत बाजपेई ने। मुखौटा की कहानी बताती है कि दुनिया को बेवकूफ बनाने के लिए समाज में रहने वाले कुछ लोग प्यार और इंसानियत का मुखौटा पहने रहते हैं। इस लोगों से बचने की ज़रूरत है।

MUKHAUTA

इस फिल्म के राइटर/डायरेक्टर खुद विनीत बाजपेई हैं। वहीं फिल्म में आपको अंतिम ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, अनन्या ठाकुर, मो. शारुख, स्नेहिल और प्रशांत मिश्रा जैसे कलाकारों का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।

MUKHAUTA

क्या है फिल्म ‘ MUKHAUTA’ की कहानी –

भारत… हमारा देश….. जहाँ पर स्वयं भगवन विष्णु ने लोगों को प्यार और इंसानियत सिखाने के लिए अवतार लिया, पहले राम और फिर कृष्ण के रूप में….. जहाँ पर बचपन से हमें प्यार, मोहब्बत और इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाता है….. जहाँ पर लोग प्यार को पूजा मानते हैं…… ये सारी बातें सुनने में कितनी अच्छी लगती हैं…..? है न?….. लेकिन क्या हम सच में प्यार को पूजा मानते हैं, क्या हम सच में प्यार को समझ पाएं हैं? या सिर्फ दुनिया को बेवकूफ बनाने के लिए प्यार और इंसानियत का मुखौटा पहन रखा है….. आइये देखते हैं।

MUKHAUTA

मुखौटा फिल्म के कलाकारों से मिलें –

कलाकार    –   फिल्म में पात्र का नाम

विनीत बाजपेई –    रवि
अंतिम ठाकुर –    ऋतु
देवेंद्र ठाकुर –      देव

MUKHAUTA

अनन्या ठाकुर –   ज्योति
मो. शारुख –   शुभम
स्नेहिल –   राहुल
प्रशांत मिश्रा –  सत्येंद्र

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close