Crimeप्रदेश

अपनी चचेरी बहन से रेप कर नहीं पाया ये दरिंदा, फिर किया ये काम

थाना सिहानी गेट इलाके में युवक ने अपनी चचेरी बहन से रेप का प्रयास किया। उसमें विफल होने पर आरोपी ने उसको चाकुओं से गोद दिया। पीड़ि‍ता को पहले गाजियाबाद और फिर दिल्ली के हायर सेंटर में एडमिट कराया गया है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। उसी दौरान युवक घर में आया। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। 16 साल की किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्‍होंने इस पूरे मामले की तहरीर थाना सिहानी गेट में दी है।

इस घटना के बाद आरोपी युवक आदिल ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना सिहानी गेट इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को ही चाकुओं से गोद डाला है। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया। उसने ही वारदात की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे दिल्‍ली रेफर कर दिया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close