उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

गर्लफ्रेंड ने बजाया दूल्हे का बैंड, शादी के दौरान मंडप में कर डाला ये काम

शादी में बाराती होते हैं, खाना होता है, बातें होती हैं और शादी की कसमें होती हैं। शादी में लोग दूल्हा दुल्हन के लिए अच्छे अच्छे तोहफे लाते हैं, पर इस शादी में दूल्हे को तोहफे में तमाचा दिया गया। जी हां, तमाचा।

दरअसल, ये मामला उत्तराखंड के विकासनगर का है, जहां युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से शादी करने के लिए आया था। गर्लफ्रेंड को जब इस बात की भनक लगी तो, गर्लफ्रेंड मंडप में आकर दूल्हे को मारने लगी। युवक हरिद्वार के सिकरोड़ा भगवानपुर का रहने वाला है।

पिटाई के बाद गर्लफ्रेंड ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बयान दिया जिसमें उसने दूल्हे पर आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ सम्बन्ध बनाए। गर्लफ्रेंड ने बताया कि दोनों की दोस्ती करीब 3 साल पहले हुई थी। गर्लफ्रेंड की बातें सुनने के बाद स्थानीय लोगों ने उसका साथ दिया। गर्लफ्रेंड ने मारपीट और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। फ़िलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट – प्रियंका आर्या

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close