मनोरंजन

अर्जुन कपूर की बॉडी देख मलाइका अरोरा रह गईं हैरान, लिख दी ये बात

अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इसके बाद से अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ की तैयारी में जुट गए हैं।

इस फिल्म को लेकर अर्जुन ने अपने लुक के साथ-साथ अपनी बॉडी में भी जबरदस्त बदलाव लाए हैं। अपनी पीरियड ड्रामा पानीपत के लिए अर्जुन ने टोंड बॉडी बनाई है और इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक डिम लाइट में है जिसमें अर्जुन शर्टलेस होकर सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। इसमें उनकी शानदार टोन्ड बॉडी और बड़ी मसल्स देखी जा सकती हैं। अपनी बॉडी फ्रेम को अर्जुन ने फिल्म के लिए कितना ब्रॉड कर लिया है वह इस फोटो में साफ दिखाई देता है।

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा ने भी उनके फोटो पर प्रतिक्रिया दी और तस्वीर पर बाइसेप्स का इमोजी पोस्ट किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close