अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ के जन्मदिन पर सम्मानित होंगे ये 30 भारतीय

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ 2 ने हाल ही में क्रिकेट के दिग्गजों के साथ नज़र आईं थी। वहीं शनिवार को ब्रिटिश क्वीन का जन्मदिन मनाया गया, इसी बीच उन्होंने लोगों को सम्मानित किया। जन्मदिन समारोह में शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों को सम्मानित किया। सम्मानित किये जाने वालों की सूची लंदन में शनिवार को जारी की गई। इन हस्तियों में भारत के 30 लोग भी शामिल हैं।

क्वीन का जन्मदिन शनिवार को अधिकृत रूप से मनाया गया। सूची में दिए गए सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था। सूची के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम में ऑप्थाल्मोलॉजी एंड विजुअल साइंस के प्रोफेसर हरमिंदर सिंह दुआ को नेत्र स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा और ऑप्थाल्मोलॉजी के क्षेत्र में सेवा के लिए कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर से सम्मानित किया। दुआ के अलावा, लंदन के भारत कुमार हंसराज शाह को उद्योग, आर्थिक विकास, फार्मेसी के क्षेत्र में काम करने और चैरिटी के लिए कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (सीबीई) दिया गया। यह सम्मान जुपिटर टेलीविजन के मुख्य कार्यकारी और क्रिएटिव निदेशक समीर शाह को भी दिया गया। महारानी एलिजाबेथ 2 अप्रैल, 2019 में 93 साल की हो गईं।

इस साल नाइटहुड के सम्मान से प्रशंसित ब्रिटिश थिएटर अभिनेता साइमन रसेल बीले और खुफिया सेवा एमआई 5 के प्रमुख एंड्रयू पार्कर और एमआई 6 के प्रमुख एलेक्स यंगर को दिया गया। इसके अलावा ‘द फेवरिट’ फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री ओलिविया कोलमैन को भी सीबीई दिया। उन्होंने फिल्म में महारानी की पूर्वज महारानी एैन की भूमिका निभाई है। 75 प्रतिशत अपने समुदाय में काम करने के लिए सम्मानित किए गए हैं और कुल 47 प्रतिशत महिलाएं हैं। कुल मिलाकर सम्मान सूची में 1,073 लोग शामिल हैं।

रिपोर्ट – प्रियंका आर्या

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close