उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

उत्तराखंड के मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि में शामिल हो सकते हैं राजनाथ

उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय में होंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर एसडीआरएफ मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अमेरिका के अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस लेने वाले केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेगा।

प्रकाश पंत

वहीं, प्रकाश पंत की अंत्येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। उनके अंतिम संस्कार में केंद्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सरकार के कई मंत्री, विधायक, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

पंत के निधन की सूचना उनके परिजनों को देने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बुधवार को पिथौरागढ़ जाने की तैयारी में थे लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close