खेलMain Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2019 के पहले मैच में बता दिया, क्यों इस बार वो जीत सकता है खिताब

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज आज से हो चुका है। गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला गया।  ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में द. अफ्रीका की टीम को 104 रन के बड़े अंतराल से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ही सिमट गई।

इंग्लैंड

द. अफ्रीका के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना किया और छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा रासी वान डर डुसेन ने 61 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close