राष्ट्रीय

इतिहास की वो खूबसूरत महिला, जिसने भारत के बादशाह संग रहने से कर दिया था इंकार

मुगल बादशाह कई खूबसूरत स्त्रियों को अपने दिल दे बैठे थे उन्होंने अपने प्रेम को पाने के लिए कई कारनामे किए थे। फिरोज़ शाह तुगलक और गुजरी की प्रेम कहानी ज़्यादा लोगों को नहीं पता है।

फिरोज़ शाह तुगलक दिल्ली के बादशाह नहीं बने थे तब वह हिसार के जंगलों में शिकार करने जाया करते थे। जहां वह फिरोजशाह पीर डेरे नाम के स्थान पर निवास करते थे।

महिला

एक दिन नो शिकार पर निकले थे, तब वहां पर उनको एक गुजरी नाम की कन्या रोज दूध देने आया करती थी। जब फिरोज शाह ने गुजरी को पहली बार देखा तो उसे अपना दिल दे बैठे और जब गुजरी ने भी शहजादे को देखा तो वो भी फिरोजशाह से मन ही मन प्रेम करने लगी। फिरोज़ शाह तुगलक और गुजरी का प्रेम धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा।

जब फिरोज़ शाह तुगलक भारत का बादशाह बना तो उसने गुजरी को अपनी रानी बनाकर दिल्ली ले जाना चाहा लेकिन गुजरी ने ऐसा करने से मना कर दिया। तब तुगलक ने हिसार में गुजरी महल के नाम से एक भव्य महल का निर्माण करवाया।

इस महल में गुजरी के लिए सभी प्रकार के सुख सुविधाएं मौजूद करवाई गई थी। यह महल आज भी हिसार में गुजरी महल के नाम से मौजूद हैं। इस महल को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close