Main Slide

छुट्टी का नया आदेश : अब स्कूलों में मिलेंगी 62 दिनों की Holiday , पढ़ें खबर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस साल स्कूलों में 62 दिनों की छुट्टी होगी। राज्य सरकार ने शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए स्कूलों और डीएड-बीएड कालेजों में दी जाने वाली छुट्टी का कैलेंडर जारी किया है। ये छुट्टियां 16 जून 2019 से 30 अप्रैल 2020 के बीच हैं।

छुट्टी
छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस साल स्कूलों में 62 दिनों की छुट्टी होगी। ( फोटो – गूगल )

सरकार के आदेश के अनुसार 2019-20 में 5 दिन का दशहरा का अवकाश होगा, ये अवकाश 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दिया जाएगा। वहीं दीपावली में भी 6 दिनों की छुट्टी होगी।

ये छुट्टी 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगी। वहीं ठंडी की छुट्टी 5 दिन की होगी। दिसंबर में 24 तारीख से होगी, 28 दिसंबर तक ये छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टी 1 मई 2020 से 15 जून 2020 तक होगी। ये छुट्टियां कुल मिलाकर पूरे वर्ष में 62 दिन स्कूल और कॉलेज में चलेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close