अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

माँ ने खेत में जिंदा गाड़ दिया था नवजात, एक कुत्ते ने खोद-खोद कर किया ये काम, बना हीरो

थाईलैंड में एक नवजात की जान बचाने वाला कुत्ता हीरो बन गया है। बच्चे को एक खेत में दफनाया गया था। मामले की जानकारी होने पर 15 साल की लड़की को अपने जिंदा बच्चे को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नवजात

उत्तर-पूर्व थाईलैंड के कोराट में जब 41 साल के उस्सा निसिका खेत पहुंचे तो उनका कुत्ता पिंगपॉन्ग कुछ दूर जाकर खेत के किनारे मिट्‌टी हटाने लगा। जब वे उस जगह पहुंचे तो मिट्‌टी के बाहर शिशु का पैर निकल आया। उस्सा ने बच्चे को मिट्‌टी से निकाला तो वह जिंदा और स्वस्थ्य लग रहा था। वे बच्चे को सीधे अस्पताल ले गए। उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

उस्सा ने बताया कि पिंग का जन्म हुआ तब से ही वो मेरे साथ है। वह हमेशा ही अपने काम के प्रति वफादार रहा है। उसके तीन पैर ही काम करते हैं, क्योंकि कार हादसे में उसका एक पिछला पैर टूट गया था। इसके बाद भी वह मेरी पूरी मदद करता है। उसके साथ होने पर मैं अपनी गायों को ठीक से पाल रहा हूं। अब जब उसने बच्चे की जान बचाई है, तो सभी उसके काम को लेकर चकित हैं। वो सबका हीरो बन गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close