उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशराजनीति

VIDEO : रायबरेली में जानलेवा हमले के बाद अदिति सिंह ने बताई चौंकाने वाली बात

रायबरेली में सदर विधायक कांग्रेस की युवा नेता अदिति सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले का ज़िम्मेदार अदिति सिंह ने सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़े दिनेश सिंह के भाई अवधेश सिंह को बताया है।

अदिति सिंह

इस हमले में अदिति की गाड़ियां चूर-चूर हो गई थी। इस हमले ने अदिति को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया था। इस हमले के बाद अदिति ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फेसबुक पर एक संदेश लिखा।

अदिति ने इस संदेश में कहा –

कल के घटनाक्रम ने मुझे झकझोर दिया है, एक पद के लिए एम.एल.सी. दिनेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व उनके अन्य भाई लोग इतना नीचे गिर जायेंगे, कभी सोचा न था।

क्या पद का लालच, किसी की जान से भी बड़ा होता है। पूरे 1 घण्टे तक राष्ट्रीय मार्ग पर मौत का तांडव होता रहा, जगह- जगह ईंट, पत्थरों, लोहे की रॉड और गोलियां चलती रही और सूबे की सरकार जोकि महिला सुरक्षा की बड़े-बड़े वादे करता है, एक महिला विधायक पर हमले होने देती है, प्रदेश में यह जंगलराज का जीता जागता उदाहरण है।

रायबरेली की जनता एम.एल.सी परिवार के इस कृत्य के लिए उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close