Main Slide

गौर से देखिए : इस तस्वीर में एक खतरनाक शिकारी है, आपको दिखा क्या ?

पहली बार हम इस तस्वीर को देखकर यह समझ नहीं पाएं कि आखिरकार इसमें खास क्या है। लेकिन बाद में हमने इस तस्वीर को गौर से देखा तो हम चकित रह गए।

यह तस्वीर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सौरभ देसाई ने खींची है।  इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर की थी।

आप ये तस्वीर पहले देखेंगे तो यह समझेंगे कि यह एक पहाड़ी का दृश्य है, लेकिन जब आप इस चट्टानी पहाड़ की छवि को करीब से देखेंगे, तो आप को इसमें एक खतरनाक शिकारी नज़र आएगा।

https://www.instagram.com/p/BwHZBkrj3aP/?utm_source=ig_web_copy_link

इस तस्वीर में आप चट्टान पर बैठे या लेटे हुए एक हिम तेंदुए को देखेंगे। हिम तेंदुए अक्सर ऐसे ही छुप कर शिकार करते हैं और ये चट्टानों के रंग में अपनेआप को ढाल भी लेते हैं।

फोटोग्राफर सौरभ देसाई उत्तर भारत में हिमालय पर्वतों की अपनी यात्रा के दौरान ये तस्वीर ली थी। इस हिम तेंदुए की एक झलक पाने के उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे गांव किब्बर का दौरा किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close