राष्ट्रीयMain Slideराजनीति

Loksabha Election 2019 LIVE : शाम छह बजे तक छठे चरण में हुआ 59.70 फीसदी मतदान

सत्रहवीं लोकसभा के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया है। आज चुनाव में करीब 10 करोड़ 18 लाख मतदाताओं को 979 उम्मीदवारों के लिए वोट डाला। छठे चरण में शाम छह बजे तक 59.70 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें 80.13 फीसदी के साथ पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा है।

चुनाव में 5 करोड़ 43 लाख पुरुष और 4 करोड़ 75 लाख महिलाएं और 3,281 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए 7 राज्यों में 1 लाख 13 हजार 167 मतदान केन्द्र बनाए गए थे।

लोकतंत्र के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग की गई। इस चरण में बीजेपी की कड़ी परीक्षा है क्योंकि 2014 में उसे 59 में से 45 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं टीएमसी को 8, कांग्रेस को 2 और सपा और लोजपा को 1-1 सीट पर जीत मिली थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close