Crimeप्रदेश

विदाई के बाद गायब हुई दुल्हन, 05 लड़कों के साथ इस हालत में मिली

राजस्थान के उदयपुर के तितरड़ी इलाके से सोमवार को हुई शादी के बाद मंगलवार को दुल्हन की विदाई हुई। दुल्हा, दुल्हन के साथ ही परिवार के दो अन्य सदस्य भी कार से रवाना हुए। कार जैसे ही उदयपुर जिले के हिरणमगरी थाना इलाके के सवीना रेलवे फाटक के पास पहुंची तो उसे एक अन्य कार द्वारा रुकवा लिया गया। इसके बाद कुछ युवक दूल्हे से मारपीट करते हुए दल्हन को जबरन अपनी कार में बैठा कर फरार हो गए।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने घर के पास ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में युवक के साथ ही उसके कुछ दोस्तों के होने का भी हवाला दिया गया है।

वहीं घायल दूल्हे को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो दुल्हन का अपहरण करने वाले युवक उसे पहले से जानते थे। दुल्हन तकरीबन डेढ़ साल पहले उनमें से एक लड़के के साथ कोर्ट भी गई थी। इसी के साथ शादी के कुछ दिन पहले दूल्हे औऱ आरोपी के बीच बात भी हुई थी। इसी के साथ अपहरणकर्ताओं को पल पल की जानकारी भी मिल रही थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close