Crimeप्रदेश

दुल्हन का DIRTY VIDEO देख दूल्हे के परिवार ने उठाया चौंकाने वाला कदम

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी तय हुई। एक हफ्ते बाद शादी होनी थी। लेकिन शादी से हफ्ते भर पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक एमएमएस ने दुल्हन के शादी के सपनों को चकनाचूर कर दिया। दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।

घटना कोरबा के पाली थाना क्षेत्र की है। गांव में रहने वाली एक युवती की शादी उसके परिवार ने तय कर दी थी। एक हफ्ते बाद घर में बारात आने वाली थी। शादी के कार्ड बंट चुके थे। इस बीच सोशल मीडिया पर दुल्हन की एक अश्लील वीडियो वायरल हो गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दुल्हन का यह वीडियो दूल्हे के घरवालों तक पहुंच गया।

जिस लड़की को दुल्हन बनाकर अपने लाने वाले थे, उसका अश्लील वीडियो देखकर दूल्हा और उसके घरवाले हैरान हो गए। दूल्हे के घरवालों को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने जब अपने स्तर पर इसकी जांच-पड़ताल की, तो जो सच्चाई सामने आई उसे जानकर मानो दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई हो।

इसके बाद लड़के वाले ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं वीडियो को देखकर लड़की के घरवाले भी परेशान हो गए। इस पर लड़की ने घटना की सूचना पाली थाने में दर्ज कराई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close