राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह के रोड शो में भगवा रंग का साफा पहनाकर भीड़ में शामिल किए गए पुलिसकर्मी

लोकसभा चुनाव के पांचवा चरण खत्म हो चुका है लेकिन 12 मई को होने वाले छठे चरण में भोपाल को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के बीच इस सीट को लेकर दंगल शुरू हो गया है। साध्वी प्रज्ञा ने जहां जीत के लिए भगवन की शरण में जाकर पूजा-अर्चाना कर रही हैं, वही कांग्रेस के चाणक्य माने जाने वाले दिग्विजय सिंह भी साधुओं की शरण में आ गए हैं।

बीते मंगलवार को कंप्यूटर बाबा एक साथ पूजा-पाठ करने के बाद आज भोपाल में साधुओं को साथ लेकर रोड शो कर रहे हैं। ओस रोड शो में कंप्यूटर बाबा के साथ अन्य साधुओं ने भी हिस्सा लिया। लेकिन रोड शो के दौरान कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हैरान करती है।

रोड शो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में तैनात किया गया है, साथ ही उन्होंने भगवा साफा भी पहनाया गया है।दिग्विजय सिंह के समर्थन में कंप्यूटर बाबा रोड शो कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को सिविल वर्दी में तैनात किया गया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।digvijay singh rally in bhopal
इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों से जब भगवे साफा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें कहा गया है कि रोड शो के दौरान इसे पहने रखें।digvijay singh rally in bhopal
एक तरफ दिग्विजय सिंह आज रोड शो और प्रचार कर रहे हैं, तो वहीं बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा भी मोर्चा संभाले हुए हैं। साध्वी के समर्थन में आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी भोपाल में रोड शो करेंगे। भोपाल के लिए आज साध्वी प्रज्ञा का अलग से दृष्टि पत्र भी आना है, जिसमें वह भोपाल के लिए अपने विजन को जनता के सामने रखेंगी।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close