उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

VIDEO : खुल गए हैं गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा शुरू

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। मंगलवार को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम में विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक रीति-रिवाजों साथ गंगोत्री के कपाट दोपहर 11.30 बजे खोल दिए गए हैं।

यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 1.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना की डोली शनि देव की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।

मंगलवार सुबह 8:40 बजे पर यमुना की डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से बाहर निकाली गई। इसके बाद 8:45 पर यमुनोत्री के लिए रवाना की गई। रवाना होने से पहले स्थानीय लोगों ने पारंपरिक लोक नृत्य किया। साथ ही यमुना की डोली को भव्य रूप से सजाया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close