अन्तर्राष्ट्रीयCrime

गैंगरेप की शिकार महिला जब रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन पहुंची, फिर Police ने किया Rape

सामूहिक बलात्कार की शिकार एक महिला के साथ पुलिस अधिकारी ने बलात्कार किया है। ऐसा खुद पीड़िता ने दावा किया है। पाकिस्तान में ये शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी ने उसे दुष्कर्म से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बुलाया था। ऊंच शरीफ शहर की रहने वाली महिला ने दावा किया है पुलिस अधिकारी उससे मामले की तफतीश करने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस

इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी बताने की गलती भी न करना। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट पीड़िता ने अहमदपुर ईस्ट पुलिस स्टेशन दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने 12 फरवरी को पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था और दावा किया कि वह उसका बयान दर्ज करना चाहता है।

मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है और पाकिस्तान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close