Main Slideराष्ट्रीय

Fani Cyclone Live: ओडिशा के पुरी से टकराया तूफान फेनी, 175 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा में पुरी के तट से टकरा गया है और विकराल रूप धारण कर लिया है। यह तूफ़ान करीब 245 किलोमीटर की रफ्तार से ओडिशा के गोपालपुर के तक से टकराया। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है। लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गयी है।

ओडिशा के 17 जिलों में फैनी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सभी स्‍कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। तूफ़ान के चलते पूरे ओडिशा में बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया गया है। खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस तूफ़ान पर पैनी नज़र बनाए हुए।

बता दें यह 20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान है। 20 साल पहले भी इस तरह का तूफ़ान आ चुका है जिसमे 10 हज़ार लोगों की जान गयी थी।

faani cyclone strike odishaबीती रात से ही भुवनेश्वर से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी हैं। इसके अलावा कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

हालात से निपटने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (कोस्‍ट गार्ड) ने राहत और बचाव की 34 टीमों को तैनात कर दिया है। साथ ही 13 नेवी एयरक्राफ्ट भी अलर्ट पर कर दिए गए हैं। साथ ही 13 नेवी एयरक्राफ्ट भी अलर्ट पर कर दिए गए हैं।

नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स NDRF का श्रीकाकुलम के कोट्टरू मंडल इलाके में राहत अभियान शुरू कर दी हैं।

रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। गृह मंत्रालय ने भी फानी चक्रवात के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।faani cyclone strike odisha

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close