अन्तर्राष्ट्रीयखेल

विश्वकप से पहले रेप का दोषी बना ये आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, मिली दुष्कर्म करने की सजा

आस्ट्रेलिया में जन्में क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को मंगलवार को, एक महिला से दुष्कर्म करने के जुर्म में, पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया में जन्में क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न।

वोर्सेस्टशायर के पूर्व खिलाड़ी हेपबर्न ने 2017 में इस जुर्म को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक हेपबर्न ने अपने दोस्तों के साथ एक व्हॉट्सएप गेम में ज्यादा स्कोर करने की कोशिश में यह कृत्य किया।

जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि आपने शायद उस समय सोचा होगा कि यह उस तरह का है जैसा युवा लोग करते रहते हैं, लेकिन हकीकत में यह गलत व्यवहार था। इसने महिला का अपमान किया और उसे दुष्कर्म से परेशान किया। अब आपको पता चलेगा कि यह कितना गंभीर अपराध था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close