अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

इस्लामिक स्टेट ने ली श्रीलंका बम धमाकों की ज़िम्मेदारी, अभी तक 300 की मौत

श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक इस्टेट (आईएस) आतंकी संगठन ने ली है। रॉयटर्स ने अमाक न्यूज एजेंसी के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। इस हमले में मरने वालों की संख्या 300 तक पहुंच गई है।

श्रीलंका में कोलंबो सहित ईस्टर के मौके पर देश में 08 जगहों पर बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में मरने वालों में 10 लोग भारत के थे। वहीं 45 लोग विदेशी हैं, जिनकी मौत हुई है।

श्रीलंका में आज संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, इस सत्र में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई है। देश में शोक दिवस भी मनाया जा रहा है। ईस्टर त्योहार के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, कैंडी समेत कई शहर में कुल 8 धमाके हुए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close