मनोरंजनMain Slide

अक्षय कुमार से जवाब मांग रहा ये बॉलीवुड एक्टर, लिखा- सच बताओ क्यों चुनाव नहीं लड़ सकते…

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने सोमवार को एक ट्वीट किया था, इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बात छिड़ गई कि अक्षय कुमार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन को देखकर अक्षय कुमार ने जल्द ही दूसरा ट्वीट कर यह सफाई दी कि वो चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1120545063979880449

इसके तुरंत बाद बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल खान ने भी अक्षय कुमार के ट्वीट पर अपना रिएक्शन दिया है। इस ट्वीट में कमाल खान ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए उनके चुनाव ना लड़ने की वजह बताई है।

कमाल खान ने अक्षय कुमार के ट्वीट लिखा है कि – आपने सफाई दी है कि आप चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन सर, अगर आप लोगों को यह सच्चाई बताएंगे कि आप कनाडा के नागरिक हैं, तो वो ज्यादा खुश होंगे। आप भारत में चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close