जीवनशैली

गर्मियों में इन जगहों पर Honeymoon मनाने से मिलेगा आपको भरपूर सुख

लैंसडाउन

honeymoon
अंग्रेजों ने पहाड़ों को काटकर बसाई थी ये जगह। ( फोटो – गूगल)
बादल और बारिश का असली मज़ा तो पहाड़ों पर ही आता है उसके लिए उत्तराखण्ड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन बेहद खूबसूरत जगह है। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। दरअसल, इस जगह को अंग्रेजों ने पहाड़ों को काटकर बसाया था।

पुदुच्चेरी 

honeymoon
मानसून में तो इसकी ख़ूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ( फोटो – गूगल )
जीवन की भागदौड़ से थक चुके लोग जो शांति व आध्यात्म की तलाश में हैं, उनके लिए पुदुचेरी बिल्कुल सही जगह है। फ्रांस का मज़ा भारत में लेने के लिए भी इससे अछि कोई जगह नहीं है यहां स्थानीय लोग भी फ़्रेंच में बात करते दिखाई देते हैंइसके अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम यहाँ की आधिकारिक भाषाएं हैं। प्रत्येक जिले के साथ-साथ हर भाषा की स्थिति भिन्न है। मानसून में तो इसकी ख़ूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

मुन्नार

honeymoon
यहां पर पर्यटक बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। ( फोटो – गूगल )
मुन्नार केरल का एक प्रमुख पर्वतीय स्थल है। यहां पर बनी मट्टुपेट्टी झील और बांध पर पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं। यहां से चाय के बागानों का मनमोहक दृश्य नजर आता हैं। यहां पर पर्यटक बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। मट्टुपेट्टी अपने उच्च विशिष्टीकृत डेयरी फार्म के लिए प्रसिद्ध है। मट्टुपेट्टी के अंदर व आसपास के शोला वन ट्रैकिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता हैं। ये जंगल विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर भी है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close