Main Slideप्रदेश

प्राइवेट स्कूलों में अब कम चलेंगी क्लास, जल्दी होगी छुट्‌टी

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध होने वाले छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में जिला शिक्षा विभाग से जारी होने वाले दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इसी के तहत भीषण गर्मी के बाद भी एक अप्रैल से नया सेशन पुराने समय पर नहीं करने का फरमान जारी हुआ है।

प्राइवेट स्कूलों में अब कम चलेंगी क्लास
प्राइवेट स्कूलों में अब कम चलेंगी क्लास। ( फोटो – गूगल )

शिक्षा विभाग के इस आदेश का पालन प्राइवेट स्कूलों ने शुरू कर दिया है। अब स्कूल तय समय से दो घंटे पहले बंद होंगे। शासन से आदेश नहीं आने के कारण जिले के निजी स्कूल समय पर ही संचालित हो रहे थे। गर्मी में बच्चों की परेशानी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के समय में 2 घंटा की कटौती कर दी है।

अब निजी स्कूलों का संचालन सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक होगा। अब तक ये स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते रहे हैं। नया आदेश मिलने के बाद निजी स्कूलों में समय बदल दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close