Main Slideराष्ट्रीय

कांग्रेस की स्टार प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी भाजपा में होंगी शामिल?

नई दिल्ली। आपने न्यूज़ चैनलों पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को अपनी पार्टी की और से कई बार बहस करते हुए देखा होगा। अपने तेज तर्रार जवाबों से कई वो कई बार भाजपा के स्टार प्रवक्ताओं को भी धूल चटा चुकी हैं, लेकिन वही प्रियंका चतुर्वेदी अब कांग्रेस से नाराज चल रहीं हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में भी शामिल हो सकती हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस संदेश को लिखा, इसके साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है। जारी चिट्ठी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।

बाद में प्रियंका चतुर्वेदी को साथ बदसलूकी की घटना पर खेद जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया। चिट्ठी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है। प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे पार्टी छोड़ने वाली हैं? क्या वे कांग्रेस छोड़ भाजपा या किसी और दूसरी पार्टी में शामिल होंगी?

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close