प्रदेश

यहां घर की बहुओं को लगाया जाता है तेल, अनोखी प्रथा

 

मिथिला में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है। शादी के बाद आमतौर पर महिलाओं के नाम में देवी शब्द का प्रयोग किया जाता है। जब महिला अतिथि किसी के घर जाती हैं तो उन्हें उनके बालों में तेल लगाकर स्वागत किया जाता है। बुजुर्ग महिलाएं अपने पैर फैलाकर बैठती हैं और अतिथि सत्कार में जुटी घर की अन्य महिलाएं धीरे-धीरे उनके पैर सहलाती हैं। इस आतिथ्य सत्कार के समय गीत-नाद की भी परंपरा है।

तेल

 

तेल लगाने के बाद उनके बालों को संवारा भी जाता है। कई बार मौसम के अनुसार, बाल के अलावा पैरों में भी तेल लगाया जाता है। इस अतिथि सत्कार में मेजबान खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं।

यह क्रिया महिलाओं के बीच होता है। पुरुषों के बीच वैवाहिक अनुष्ठान के समय आए बाराती जब दूसरे दिन का ठहराव करते हैं तो स्नानपूर्व उनके शरीर में तेल लगाया जाता है।

बच्चों एवं बच्चियों के बालों में भी तेल लगाया जाता है। तेल से स्वागत का वैज्ञानिक आधार है। इसलिए बालों में नारियल तेल के प्रयोग का रिवाज मिथिला में इतना खास है कि अतिथियों का स्वागत नारियल तेल लगाकर किया जाता है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close