Crimeप्रदेश

रेप करने जा रहा था हवस से भरा शख्स, महिला ने कहा कुछ ऐसा बिना छुए भाग गया

औरंगाबाद में जमानत पर चल रहे हत्‍या के एक आरोपी ने एक विधवा के साथ बलात्‍कार करने की कोशिश की लेकिन इसी बीच उस महिला ने अपनी इज्‍जत बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि बलात्कारी बिना रेप किए उसे छोड़ कर भाग गया।

जब वो आदमी महिला का रेप करने आया तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए उससे झूठ बोला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इतना सुनते ही आरोपी डर गया और वह संक्रमण के खतरे को देखते हुए महिला को छोड़कर चला गया। कुछ दिन बाद महाराष्‍ट्र पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

रेप करने जा रहा था हवस से भरा शख्स
रेप करने जा रहा था हवस से भरा शख्स। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

राजनगर निवासी आरोपी किशोर विलास अवहद इससे पहले अपने पिता की हत्‍या के आरोप में गिरिफ्तार था। पीड़ित महिला अपने सात साल की बेटी के साथ शहर की एक दुकान पर आई थी। जब वो घर लौट रही थी, तो उसने देखा कि उसके पास केवल 10 रुपए हैं। उसने ऑटो पकड़ने की कोशिश की लेकिन इससे बात न बनी।

उस समय अवहद मोटरसाइकल से जा रहा था। उसने महिला और उसकी बेटी को लिफ्ट दे दिया। इस बीच वह महिला को उसके घर न ले जाकर सूनसान इलाके में ले गया। उसने महिला को धारदार हथियार के बल पर डराया और रेप की कोशिश की, लेकिन महिला की सूझबूझ काम आ गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close