Main Slideप्रदेश

भारत में पहली बार दिखें एलियंस, हर ओर दहशत का माहौल

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में इस समय एक विचित्र जीव का आतंक छाया हुआ है। लोग इस जीव से इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने रात में घर से अकेले निकलना छोड़ दिया है। अगर निकल भी रहे हैं तो समूह बनाकर। दरअसल, कुशीनगर के सटे बिहार में बाल्मीकिनगर टाइगर रेंज है जो 60 किमी की परिधि में घनघोर जंगल में समेटे हुए है। अक्सर वहां से कई जंगली जानवर निकलकर आबादी वाले इलाकों में आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। लोग दावा कर रहे हैं कि ये जीव दिखने में बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने ऐसा जीव कभी नहीं देखा।

मिली जानकारी के मुताबिक़, खड्डा कस्बे के गांधीनगर वार्ड में शनिवार की रात लगभग नौ बजे फिर एक मकान की दीवार पर विचित्र जीव दौड़ता दिखा। लोग जब तक लाठी डंडा लेकर निकलते तब तक वह भाग निकला। देखते देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

पहली बार विचित्र जीव बीते गुरुवार की रात देखा गया था। तब से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। रात जाग कर काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस विचित्र जीव की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक गैरेज के ऊपर यह विचित्र जीव दिखायी दे रहा है। लोगों का कहना है कि बीच बाजार स्थित खंडहर में ये रह रहे हैं। रात के समय निकल रहे हैं और घरों की ओर आने लग रहे हैं। उनकी आंख व मुंह की बनावट अजीब और डरावनी है। वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव ने बताया कि वायरल फोटो की जांच करने वाले विशेषज्ञ अब तक ऐसा जीव देखे जाने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोग जीव को देखते ही वन विभाग को सूचना दें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close