Uncategorized

मैच जीतने के बाद धोनी ने इस बच्चे के साथ की मस्ती, जानिए कौन है ये

नई दिल्ली। आईपीएल के एक अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 40 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के सात विकेट पर 136 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 17.4 ओवर में 96 रन पर आउट हो गई जो उसका न्यूनतम स्कोर भी है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मस्ती के मूड में दिखे। वैसे तो धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अक्सर मस्ती करते हुए नज़र आते हैं लेकिन इस बार जीवा मैदान पर दिखाई नहीं दीं।

इस दौरान धोनी एक बच्चे के साथ इंजॉय करते दिखे, उसके साथ खेलते दिखे। ये बच्चा इमरान ताहिर का बेटा है। इसका नाम जिबरान है और वो अपने पापा के साथ भारत में आया है। इमरान का परिवार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रहता है, जबकि वो मूलरूप से पाकिस्तान के नागरिक हैं।

दरअसल हुआ यूं कि मैच के बाद वाटसन और ताहिर के बेटे एक दूसरे से रेस लगा रहे थे। तभी धोनी पीछे से आए और दोनों के साथ दौड़ लगाने लगे। बाद में धोनी ने ताहिर के बेटे को गोद में उठाया और फिर दौड़ने लगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close