खेलMain Slide

RECORD : IPL में विकेट की तिकड़ी लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सैम कुरेन

सैम कुरेन की गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को IPL के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया है।

सैम कुरेन

 

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है किंग्स इलेवन पंजाब

मोहाली में खेले गए इस मैच में पंजाब से मिले 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 4 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पंजाब की टीम 4 मैचों में 3 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है।

पंजाब की जीत में सबसे अहम योगदान रहा सैम कुरेन का। उन्होंने 2.2 ओवर की अपनी गेंदबाजी में महज 11 रन देकर दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इस दौरान कुरेन ने आईपीएल 12 की पहली हैट्रिक भी अपने नाम की। इस हैट्रिक के साथ कुरेन ipl में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास यह उपलब्धि थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close